चातुर्मास लड़ी में नाम लिखायें
जय महावीर
जय गुरु हस्ती
जय गुरु हीरा
जय गुरु महेंद्र
जय गुरु मान
आचार्य प्रवर 1008 श्री हीराचंद जी महाराज साहब एवं भावी आचार्य महान अध्यवसायी श्रद्धेय श्री महेंद्र मुनि जी म. सा. की अनंत कृपा से प्रताप नगर संघ को श्रद्धेय श्री नंदीसेण जी म. सा. श्रद्धेय मनीष मुनि जी म. सा. श्रद्धेय श्री आशीष मुनि जी म. सा. ठाणा 3 का चातुर्मास 2022 मिला है I दिनांक 13 जुलाई 2022 से चातुर्मास प्रारंभ होने जा रहा है, इसी दिन से गुरु भगवंतों की प्रेरणा से सम्पूर्ण चातुर्मास काल में एकासन, आयम्बिल, उपवास व तेले की लड़ी प्रारंभ की जा रही है I प्रथम माह के लिए दिए गए उक्त अलग-अलग तपस्या पत्रको को प्रत्येक परिवार से सभी सदस्यों से शीघ्र भरवा कर पूर्ण करावे I अपनी सहमति ग्रुप पर डालें I
प्रत्येक रविवार को प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक 1 घंटे के लिए जाप कराए जाएंगे जिसमें प्रतिदिन प्रताप नगर संघ से चार श्रावक श्राविकाओं के नाम की सूची बनाई जा रही है I 17 सप्ताह में से प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग जाप कराए जाएंगे, नाम वार के अनुसार लिखें जायेंगे I प्रत्येक वार के लिए चार सदस्यों का ग्रुप बनाकर नाम लिखवाने की कृपा करें I पहले सप्ताह नवकार महामंत्र के जाप होंगे I
अध्यक्ष / मंत्री
श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन संस्था सांगानेर प्रताप नगर जयपुर I
🙏🙏🙏🙏🙏
